जालंधर – घर में घुसकर तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, हालत गंभीर

0
447

जालंधर. गोराया के गांव रुड़का कलां में अज्ञात व्यतियों ने एक घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान शीतल सेख पुत्र नाजीर सेख के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला शीतल सेख पिछले 13 वर्ष से रूड़कां कलां में रह रहा है। सीटुल शेख के रिश्तेदार सहे आलम ने बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे चार पांच व्याक्ति दीवार फांद कर घर में दखिल हुए और उन्होंने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में दखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।