कविता – भारत देश बहुत महान

0
7716

-मोनिका महाजन मणि पठानकोट

भारत देश है बहुत महान,
तिरंगा है इसकी शान।
बढ़ जाते जो वीर आगे ,
वह हैं सच्चे वीर रखवाले।

सती ,सावित्री ,लक्ष्मीबाई है महान ,
दे दी इन्होंने देश पर जान।
विभिन्न धर्मों यह देश अपनाएं ।
अनेकता में एकता लाए।

भाषाओं का संगम मिलाएं ,
वीर सपूतों की धरती कहलाए ।
जान न्योछावर करने को तैयार ,
भारत देश है बहुत महान।

मातृभूमि का कर्ज चुकाए ,
सब मिलकर भाईचारा बढ़ाएं ।
तिरंगा है देश की शान ,
भारत देश बहुत महान ।

कुर्बान हो गए जो वीर देश पर ,
आज उन वीरों को करे प्रणाम।
आगे बढ़कर जोश दिखाएं,
यह है अपना प्यारा हिंदुस्तान।
वंदे मातरम, जय हिंद