जालंधर में शनिवार को कोरोना के 45 नए मामले, एक्टिव केस हुए 261

0
492

जालंधर . शहर में लगातार कोरोना अपने पैर फैलाता ही जा रहा है। शनिवार को कोरोना के 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। आज के मरीजों में ज्यादातर पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं।

45 केस आने के बाद जालंधर में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती 539 हो गई है। आज के मरीजों में बच्चे, बूढ़े और जवान शामिल हैं।

शनिवार को आए 45 मरीजों के इलाकों के बारे में सेहत विभाग ने अभी जानकारी नहीं दी है। जैसे ही जानकारी मिलेगी हम इस खबर को अप्डेट करेंगे। जिले में एक्टिव मरीजों की गितनी 261 हो गई है।

शुक्रवार को कोरोना के एकसाथ 78 केस आए थे। ये एक दिन में पंजाब में सबसे ज्यादा थे। शहर के ज्यादातर इलाकों में कोरोना फैल चुका है। बहुत कम इलाके बचे हैं जो कोरोना से बचे हुए हैं।

राहत वाली खबर ये है कि आज करीब 550 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव भी आई है।

(Sponsored : जालंधर में सबसे सस्ते बैग और सूटकेस खरीदने के लिए BagMinister.com के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें। ) 

जालंधर की हर खबर मोबाइल पर

  • जालंधर की खबरें वटसएप पर मंगवाने के लिए 96467-33001 को सेव करके news updates मैसेज भेजें।
  • Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए  पर क्लिक करें।
  • जालंधर बुलेटिन के फेसबुक ग्रुप से भी जुड़ें।