चंडीगढ़. पंजाब रोडवेज की बसों के जालंधर और अमृतसर के लिए रूट बढ़ाए गए हैं। एक से दूसरे शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ने के बाद पंजाब रोडवेज ने बसों की संख्या भी बढ़ा दी है। पठानकोट से पंजाब रोडवेज की जालंधर और अमृतसर रूट पर हर एक घंटे के अंतराल के बाद 15-15 तथा मोहाली रूट पर 6 बसें चलेंगी। 

पंजाब रोडवेज ने अपनी बस सेवा को और बढ़ा दिया था। जालंधर के लिए 8 बसें और अमृतसर के लिए 8 बसें पठानकोट से रवाना होंगी और इसी तरह जालंधर और अमृतसर से पठानकोट के लिए वापसी यही बसें करेंगी। चंडीगढ़ में कोरोना महामारी के कारण अन्य राज्यों से आने वाली बसों के प्रवेश पर 30 जून तक रोक लगाई गई है।

पंजाब रोडवेज के नोडल अफसर के मुताबिक पैसेंजर की आवाजाही बढ़ने के चलते बसों की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि पंजाब रोडवेज की ओर से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बसों को होशियारपुर और मोहाली तक चलाया जा रहा है। इसके चलते तीन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि बस की कैपेसिटी की आधी सवारियां ही उसमें बैठाई जाएंगी।

अमृतसर, जालंधर और मोहाली के लिए पहली बस सेवा सुबह 5 बजे शुरू होगी। जबकि अमृतसर के लिए आखरी बस शाम 6 बजे और जालंधर के लिए शाम 5 बजे तथा चंडीगढ़ के लिए दोपहर 3 बजे रवाना होगी।