<p><strong>जालंधर&comma; 16 अप्रैल l<&sol;strong> पंजाब के बागवानी&comma; स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस&comma; शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन सरकारों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि पहले छात्रों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ता था&comma; जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिना किसी देरी के हर पात्र छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित किया है।<br &sol;>&NewLine;प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बाबा साहिब डॉ&period; बी&period;आर&period; अंबेडकर जी की विचारधारा पर चलते हुए अनुसूचित जाति&sol;अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए एससी&sol;एसटी छात्रवृत्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अब कोई भी विद्यार्थी बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकता है।<br &sol;>&NewLine;आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब के एडवोकेट जनरल कार्यालय में आरक्षण लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि एससी&sol;एसटी कोटे के 58 पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा 2017 में बार-बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद पिछली सरकारों द्वारा इसे नजरअंदाज किया गया।<br &sol;>&NewLine;उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने आय की शर्तों को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया है&comma; जिससे एससी&sol;एसटी उम्मीदवार को कानूनी क्षेत्र में अतिरिक्त महाधिवक्ता&comma; उप महाधिवक्ता और सहायक महाधिवक्ता सहित उच्च पदों तक पहुंचने में आसानी होगी।<br &sol;>&NewLine;उन्होंने यह भी बताया कि डॉ&period; अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य में जिला और राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा के उत्थान के अलावा अनुसूचित जाति समुदाय को सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डा&period; अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलते हुए आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति से संबंधित 6 मंत्रियों को शामिल करके सुशासन का सबूत पेश किया है।<br &sol;>&NewLine;इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी उपस्थित थे।<br &sol;>&NewLine;<&excl;-- WP QUADS Content Ad Plugin v&period; 3&period;0&period;5&period;1 --><&sol;p>&NewLine;<div class&equals;"quads-location quads-ad96551 " id&equals;"quads-ad96551" style&equals;"float&colon;none&semi;margin&colon;0px 3px 3px 3px&semi;padding&colon;0px 0px 0px 0px&semi;" data-lazydelay&equals;"3000">&NewLine;<amp-ad layout&equals;"fixed" width&equals;300 height&equals;250 type&equals;"adsense" data-ad-client&equals;"ca-pub-1861488811465739" data-ad-slot&equals;"6110719604"><&sol;amp-ad>&NewLine;<&sol;div><&sol;p>&NewLine;